आगरालीक्स …..आगरा में अभी गर्मी से राहत नहीं, लू चलने के साथ बढ़ा तापमान, लोग बेहाल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, शुक्रवार को आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई थी लेकिन शनिवार को सुबह से ही धूप तेज हो गई है और तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

नौ मई से चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी। लू चलने से तापमान और बढ़ जाएगा, आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू भी चलेगी।
आईएमडी का अनुमान
08-May 27.0 43.0 Clear sky
09-May 27.0 44.0 Heat Wave
10-May 28.0 45.0 Heat Wave
11-May 28.0 45.0 Mainly Clear sky
12-May 28.0 46.0 Mainly Clear sky