आगरालीक्स…आगरा में सर्दी की धूप दे रही लोगों को राहत. बारिश आई तो सर्दी का होगा फिर से सितम. मौसम विभाग ने कहा—इस दिन होगी बारिश
आगरा में दो दिन से निकल रही धूप ने लोगों को सर्दी में राहत देने जैसा काम किया है. सुबह से ही सूरज की लालिमा आगरा के आसमान में छाने लगी तो लोगों के चेहरे मुस्कुराए. दिन में धूप में बैठकर अपना समय व्यतीत किया. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
आईएमडी के अनुसार आगरा में 11 जनवरी को बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है. बारिश होने के बाद सर्दी का सितम फिर से होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. शीतलहर और कोहरा भी छा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/01/25) 22.4
Departure from Normal(oC) -0.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/01/25) 7.2
Departure from Normal(oC) -1.7