आगरालीक्स…मेरे साथ नहीं सोता मेरा पति, शादी के एक महीने तक नहीं आया कमरे में. पत्नी ने लगाए पति पर वो आरोप, रह जाएंगे दंग. मुकदमा कराया दर्ज
आगरा की एक युवती ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. युवती ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि दस महीने पहले शादी हुई है और पांच महीने से वह अपने मायके रह रही है.शादी के एक महीने तक मेरा पति मेरे कमरे में नहीं आया. कभी साथ में नहीं सोया. वह अपनी मां के कमरे में जाकर सोता है. कुछ दिन तो समझने की कोशिश की लेकिन पति की हरकत नहीं बदली. ससुरालियों से कहा तो उन्होंने भी ताने मारना शुरू कर दिए. पीड़ित युवती ने थाना छत्ता में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
युवती का आरोप है कि उसका पति उसके साथ सेक्स तक नहीं करता है. शादी के एक महीने तक जब वह पास नहीं आया तो उसे कुछ शक हुआ. बात में पता चला कि कि वह नपुंसक है. ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी थी. लड़के वालों ने धोखे से शादी की है. युवती एमबीए पास है और उसका पति पैथोलॉजी लैब चलाता हे. युवती शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची और उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ऋी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.