आगरालीक्स…आगरा के आवास विकास में पहली बार नवरात्री महोत्सव. देवी जागरण, छप्पन भोग, महाआरती के साथ जानिए हर दिन क्या—क्या होगा
श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी जहां जानवरों-पशु पक्षियों के संरक्षण, बुज़ुर्गो के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर और बालिकाओं के विकास के लिए लगातार समाज को जागरूक करने के लिए विकास कार्य करती है। वहीं अब उन्होंने युवाओं को सनातन परंपरा समझाने और आगे बढ़ाने के लिए 15 से 23 अक्टूबर तक आवास विकास क्षेत्र में पहली बार नवरात्री महोत्सव का आयोजन किया है। इसमें माँ दुर्गा के नौ दिन महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने के लिए देवी माँ का आवाहन किया जायेगा और नारी महत्व बताया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ मदन मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी एवं समस्त आवास विकास भक्तमण्डल के सहयोग से प्रतिदिन कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा अर्चना की जाएगी जो की इस प्रकार है:-
15-10-2023 दिन रविवार :- घट स्थापना कलश यात्रा मुर्ति स्थापना
16-10-2023 सोमवार :- मनमोहक झांकीया
17-10-2023 मंगलवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
18-10-2023 बुधवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
19-10-2023 गुरुवार :- विशाल देवी जागरण
20-10-2023 शुक्रवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
21-10-2023 शनिवार :- छपनभोग
22-10-2023 रविवार :- महाआरती
23-10-2023 सोमवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
24-10-2023 मंगलवार :- विशाल भण्डारा.
आरती का समय :- सुबह 9 बजे और शाम 8 बजे प्रतिदिन.
स्थान :- • सेक्टर-6, डी. एफ पार्क, आवास विकास कॉलोनी, आगरा.
निवेदक : संयोजक डॉ मदन मोहन शर्मा एवं गब्बर राजपूत, दीपक सारस्वत, नकुल सारस्वत, अरुण श्रीवास्तव, दीपू चौहान, ज्वाला चरण राठौर, भगवान दास गोयल, बिक्रमचंद बिंदल.