आगरालीक्स…प्रेमी संग रहने को महिला ने तीन बच्चों और पति से नाता तोड़ लिया. कोर्ट में बोली-जिंदगीभर अब प्रेमी के साथ ही रहूंगी. देखते रह गए पति और बच्चे
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया. प्रेमी के प्रेम के आगे मां की ममता हार गई. दरअसल एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति और तीन बच्चों से नाता तोड़ लिया. कोर्ट में उसने जिंदगीभर प्रेमी के साथ रहने को कहा जिसके बाद कोर्ट ने उसे प्रेमी की सुपुर्दगी में भेज दिया.
यह मामला मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक युवक ने 24 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी दवा लेने गई थी लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी है. घर पर तीन बच्चे रह गए. उसे हर जगह तलाश लिया है लेकिन कहीं पता नहीं चला. पुलिस ने महिला को तलाश किया तो पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ है. श्ािनवार को पुलिस ने महिला को पकड़कर कोर्ट में पेश किया तो महिला ने कहा कि उसे पति और बच्चों से अब कोई मतलब नहीं है. वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी.
महिला की यह बात सुनकर सब कोई देखते रह गए. कोर्ट ने महिला को उसके प्रेमी मोनू निवासी राजीव नगर थाना मोहम्मदाबाद के सुपुर्द कर दिया. इधर पति ने कहा कि उसकी शादी 2012 में हुई थी. दो बेटे और एक बेटी हैं. पत्नी ने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा.