आगरालीक्स …Agra News : आगरा की महिला चिकित्सक को शादी के तीन महीने बाद घर से निकाला। डॉक्टर पति पर 50 लाख रुपये मांगने के आरोप, मुकदमा। ( Agra News : Woman doctor lodge FIR against Doctor husband in Agra #Agra )
आगरा के दयालबाग की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह ने न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि छह महीने पहले लाजपत नगर मथुरा के रहने वाले डॉ. भानु प्रताप से शादी हुई थी। डॉ. भानु प्रताप स्वर्ण जयंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफाइनरी में कार्यरत हैं। आरोप लगाए हैं उनके पिता ने शादी में 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 75 लाख का फ्लैट भी दिया। मगर, इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे और शादी के तीसरे दिन से ही उत्पीड़न शुरू कर दिया।
तीन महीने बाद घर से निकाला
डॉ. आकांक्षा सिंह ने आरोप लगाए हैं कि ससुरालीजन 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। उनके साथ मारपीट की और शादी के तीन महीने बाद ही घर से निकाला दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में पति डॉ. भानु प्रताप, ससुर श्यामवीर सिंह और सास शशि देवी नामजद हैं।