आगरालीक्स…Agra News :” आगरा में फायर आडिट में मरीजों की जान को खतरा बताते हुए शांति मधुवन प्लाजा, में चार बड़े डाक्टरों के हॉस्पिटल बंद करने की संस्तुति। एक पैथोलाजी लैब सील। ( Agra News : Fire Audit Team recommended closure of Four Hospitals of Shanti Madhuvan Plaza. One Lab seal#Agra )
आगरा में अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अस्पतालों को फायर आडिट किया। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर के अनुसार, देहली गेट स्थित शांति मधुवन प्लाजा की कामर्शियल बिल्डिंग की एनओसी है। मगर, फायर आडिट में बिल्डिंग में चार अस्पताल संचालित मिले, इनमें गंभीर मरीज भी भर्ती थे। अस्पताल के लिए अलग से एनओसी नहीं थी। शांति मधुवन प्लाजा में प्रवेश करते ही पानी का टैंक बना हुआ है उसमें पानी नहीं था, टैंक से आग लगने पर बिल्डिंग में पानी की सप्लाई करने के लिए लगी पंप खराब थी। एक घंटे में पंप चल सकी।
इन चार अस्पतालों को बंद करने की संस्तुति
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुवीर गुप्ता के ग्लोबल हार्ट इंस्टीटयूट
डॉ. शिवानी चतुर्वेदी के आब्स एंड गायनिक सुपरस्पेशियलिटी सेंटर
डॉ. पायल सक्सेना के एलाइट क्रिटिकल केयर
डॉ. अमित अग्रवाल के अग्रवाल क्रिटिकल केयर सेंटर
एक हॉस्पिटल में चल रही अवैध लैब सील
इसके साथ ही टीम ने यमुना पार में जेपी हॉस्पिटल, लोकहितम हॉस्पिटल, महादेव हॉस्पिटल सहित अन्य हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इनके पास फायर एनओसी नहीं थी, डॉक्टर भी नहीं मिले। एक हॉस्पिटल में अवैध तरीके से लैब् चल रही थी उसे सील कर दिया गया है।