आगरालीक्स आगरा में महिला ने लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और गला रेतकर फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के साथ वारदात 10 अगस्त को हुई थी, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली 50 साल की महिला का आरोप है कि 10 अगस्त को वह बल्केश्वर में मंदिर दर्शन कर लौट रही थी, वाटर वक्र्स चौराहे पर टेढ़ी बगिया का रहने वाला आटो चालक क्रष्णा मिला, वह पहले से परिचित था, उसने घर छोड़ने की बात कहकर आटो में बिठा लिया।
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
महिला का आरोप है कि आटो चालक भाटिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के बाद श्मशान घाट की तरफ ले गया, आटो में उसका एक साथी और बैठा हुआ था उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गला रेत का आटो से फेंक दिया। पुलिस को महिला के घायल अवस्था में मिलने पर एसएन में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।