Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Work will be done to increase the voting percentage in low percentage booths of the state including Agra….#agranews
आगरा

Agra News: Work will be done to increase the voting percentage in low percentage booths of the state including Agra….#agranews

83

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के कम प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होगा काम. 70% मतदान का लक्ष्य…

आज भारत निर्वाचन आयोग की टीम के सचिव संतोष कुमार तथा सीनियर कंसल्टेंट आरके सिंह तथा उ0प्र0 की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव, सांख्यिकी अधिकारी टीपी गुप्ता ने गुरुवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि.(डीवीवीएनएल) सिकंदरा के सभा कक्ष में 20 जनपदों के स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की टीम के द्वारा विगत लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर, कम मतदान प्रतिशत के कारण या समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने पर जोर दिया गया।

जनपदों की ऐसी विधानसभाएं और उनके बूथ जहां वर्ष 2019 में मतदान प्रतिशत राज्य औसत 59.11 प्रतिशत से कम वहां टारगेटेड स्वीप गतिविधियां संचालित की जाए, प्रदेश में 70 प्रतिशत अधिक मतदान का लक्ष्य सुनिश्चित किया जाए। सुश्री निधि श्रीवास्तव जी ने निर्देशित किया कि हर बूथ पर वेटिंग एरिया बना कर लाइन में लगे मतदाताओं को टोकन देकर वेटिंग एरिया में बैठाया जाए जिससे कि उन्हें अनावश्यक लाइन में इंतजार न करना पड़े, उन्होंने महिला मतदाताओं के मतदान में वृद्धि करने हेतु विशेष कार्य योजना बनाई जाए। फर्स्ट टाइम वोटर का मतदान शतप्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।मतदान के दिन होने वाले सार्वजनिक अवकाश का सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं में पूरी तरह से अनुपालन कराया जाए जिससे कि मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें।

बैठक में आयोग की टीम द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान के दिन होने वाले सार्वजनिक अवकाश का सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं में पूरी तरह से अनुपालन कराया जाए, जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। टीम द्वारा अपेक्षा की गई कि मतदाता जागरूकता के लिए आकाशवाणी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को सायं 07ः15 बजे प्रसारित हो रहे मतदाता जंक्शन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही सोशल वेबसाइट एवं मीडिया प्लेफार्म पर मतदाता जागरूकता संबंधी सामग्री प्रसारित किया जाए।
बैठक में मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, बरेली, कानपुर नगर, इटावा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुज्जफ्फर नगर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, फर्रुखाबाद, मेरठ व रामपुर कुल 20 जिलों के जनपद स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया।

इसी प्रकार 23 फरवरी, 2024 शुक्रवार को आगरा, कासगंज, हाथरस, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, शामली व संभल 15 जनपदों के स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!