आगरालीक्य…यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट कल शुक्रवार को आएगा. जानें कितने बजे जारी होगा परीक्षा परिणाम…सूचना जारी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल शुक्रवार 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इसकी अधिकसूचना यूपी बोर्ड मुख्यालय से जारी की गई है. यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 दोपहर साढ़े 12 बजे जारी कर दिया जाएगा. पहली बार होगा कि परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद अंकपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया जाएगा. 54.38 लाख बच्चों ने दी परीक्षाहाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यूपी में 54.38 लाख स्टूडेंट पंजीकृत थे. परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई. उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक कराया गया. पहली बार यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कराई गई थी जिसमें नकल करने वालों के खिलाफ एक करोड़ रुपये का जुर्माना एवं आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है.