आगरालीक्स…आगरा में यमुना भक्तों ने हवन करके बैराज निर्माण और शुद्धिकरण का संकल्प लिया. एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर सामुहिक हवन
रिवर कनेक्ट कैंपेन संयोजक बृज खंडेलवाल ने बताया कि हवन और विशेष आरती आयोजन के जरिए विधायकों और सांसदों पर बैराज निर्माण और नदी जल शुद्धिकरण के लिए दवाब बनाया गया है, राज नेता भूल चुके हैं कि शहर में एक नदी भी है जिसके उद्धार के लिए समय समय पर वायदे किए गए, लेकिन संकल्पों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया. हवन में बड़ी संख्या में यमुना भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

सर्वश्री गोस्वामी नंदन श्रोत्रीय, पंडित जुगल किशोर, राहुल राज, दीपक राजपूत, चतुर्भुज तिवारी, ललित शर्मा, अंशु पारीक, नितिन शुक्ला, पद्मिनी अय्यर, निर्मला सिंह, भावना वरदान शर्मा, दीपा अग्रवाल, प्रेम नाथ अग्रवाल, नरेश पारस, शिशिर भगत, आनंद राय, पुनीत गुप्ता, दिनेश कटारा, शाहतोश गौतम, उपस्थित रहे.