आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन तक ऐसा कैंप लग रहा है जिसमें बच्चों और बड़ों के पैरों के आपरेशन किए जाएंगे. जन्मजात पैरों का टेढ़ापन भी ठीक किया जाएगा. कैम्प बिल्कुल फ्री..
आगरा में 26 सितंबर से 29 सितंबर तक रोटरी क्लब आफ आगरा ताजमहल की ओर से सेंटर फॉर ट्रॉमा एंड ज्वाइंटर रिप्लेसमेंट से बच्चों अथवा बड़ों के पैरों के आपरेशन के लिए निशुल्क कैम्प लगाया जा रहा है जिसमें यह सभी आपरेशन फ्री में किए जाएंगे. यह कैम्प पिछले पांच सालों से लगाया जा रहा है और इस कैम्प में अब तक 70 मरीजों का मुफ्त आपरेशन हो चुका है. किसी भी प्रकार का पैरों का टेढ़ापन हो या जन्म से कोई टेढ़ापन हो तो वो भी ठीक किया जाएगा. इस कैम्प में किसी भी प्रकार की फीस अथवा और कोई अन्य चार्ज जैसे रजिस्ट्रेशन या मेडिसिल आदि भी नहीं हैं.
यह कैम्प 6ए एमजी रोड सेंट जॉन्स कॉलेज के पास सेंटर फॉर ट्रॉमा एंड ज्वाइंटर रिप्लेसमेंट के मे कराया जाएगा. इसके लिए 8755053777 पर संपर्क कर सकते हैं.