आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में मल्टीस्टोरीज बिल्डिंग को छूने लगी यमुना. देखें वीडियो. खतरे के निशान से एक फीट ऊंची पहुंची यमुना. जानें शाम 6 बजे तक का अपडेट
आगरा में यमुना नदी अपने रौद्र रूप में बहना शुरू हो गई है. इसका नजारा आज सुबह तब देखने को मिला जब यमुना का पानी हाथीघाट से होकर सड़क तक आ गया. इसके अलावा आगरा के सभी घाटों पर यमुना का जलस्तर बढ़ गया है. दयालबाग में यमुना किनारे बसी मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट की दीवारों को भी यमुना के पानी ने छूना शुरू कर दिया है. यहां रहने वाले लोग लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं. एक दिन पहले ही डीएम ने भी यहां का दौरा किया और बाढ़ चौकियां व आश्रय स्थल बनाने के निर्देश भी दिए हैं.
आगरा में लो फ्लड लेवल को किया क्रॉस
आगरा में यमुना के जलस्तर ने लो फ्लड लेवल को क्रॉस कर दिया है. आगरा में यमुना का लो फ्लड लेवल 495 फीट है और आज शाम को 6 बजे तक यमुना का जलस्तर 496 फीट हो गया मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट है जबकि हाई फ्लड लेवल 508 फीट है.
इधर गोकुल बैराज और ओखला बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है जिससे आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. आज गोकुल बैराज से 1 लाख 24 हजार 302 क्यूसेक जल छोड़ा गया है तो वहीं ओखला बैराज से एक लाख 6 हजार 473 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. ऐसे में आगरा में यमुना के जलस्तर में आज रात को और बढ़ोतरी हो सकती है.
Date * 16-7-2023*
Time 07:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge 496.00 Ft.
Low flood Level 495.0 Ft
Medium Level 499.0 Ft
High flood Level 508.0 Ft
*Trend.- Rising *
At Gokul Barrage 128006 Cusec
Trend- Rising
At Okhla Barrage 102188 Cusec
Trend- Decreasing
Chambal at Pinahat
Current level- 113.90 M. H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Constant