आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, गौकुल बैराज से छोड़ा गया 10 हजार क्यूसेक से अधिक पानी, आगरा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, खतरे का निशान और कितना पहुंचा जलस्तर। ( Agra News: Yamuna water level reaches 486.7 Feet in Agra, Control room number#Agra )
आगरा में जून में यमुना में बहुत कम पानी था लेकिन पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में यमुना में रविवार को गोकुल बैराज से 10165 क्यूसेज पानी छोड़ा गया। अभी तक आगरा के लिए यमुना में 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद सिचाई विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
486.7 फीट तक पहुंचा यमुना का जलस्तर
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वाटरवक्र्स पर यमुना का जलस्तर 486.7 फीट तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की उम्मीद है, आगरा में यमुना में बाढ़ के लिए खतरे का निशान 495 फीट पर है इससे अभी जलस्तर काफी नीचे है लेकिन सिचाई विभाग ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है।
कंट्रोल रूम किया गया स्थापित
सिचाई विभाग ने प्रतापपुरा में बाढ़ निय़ंत्रण कक्ष के साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2463714 जारी किया गया है। हर घंटे यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।