आगरालीक्स …Agra News: आगरा में चंबल के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है, जानें यमुना का जलस्तर।
आगरा में चंबल के रौद्र रूप में आने से पिनाहट और बाह के कई गांवों का संपर्क टूट गया था, अब चंबल का जलस्तर उतरने लगा है। चंबल का जलस्तर 133 मीटर तक पहुंच गया था यह अब उतरने लगा है और जलस्तर 130 मीटर तक पहुंच गया है। मगर, जिन क्षेत्रों में पानी भर गया था वहां अभी राहत नहीं है। पानी निकलने में समय लग सकता है।
यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर
इसके साथ ही आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। आगरा में यमुना 489.3 फीट पर बह रही है, जबकि फ्लड लेवल 495 फीट है और पिछले तीन दिनों मं 51 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इसे लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि अभी चेतावनी स्तर से यमुना का जलस्तर नीचे है।