आगरालीक्स…दुनिया में शांति की स्थापना के लिए योग एकमात्र विकल्प, मानवता के विकास के लिए योग बहुत आवश्यक. आरबीएस मैनेजमेंट टैक्निकल कैम्पस में हुआ योगाभ्यास व सेमिनार…
आज राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टैक्निकल कैम्पस, खंदारी फार्म आगरा में विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास व सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक (एकैडमिक) डाॅ. एएन सिंह, संस्थान की निदेशक (वित्त एवं प्रशासन) डाॅ. पायल गर्ग, योग प्रशिक्षक डाॅ. मनीष शर्मा, डाॅ. पंकज सक्सेना (डीन छात्र कल्याण), डाॅ. केके गोयल (डीन कम्प्यूटर फैकल्टी आफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन), डाॅ. केके शर्मा (डीन फैकल्टी आफ बिजिनिस एडमिनिस्ट्रेशन) वीके सिंह (डीन प्लेसमेंट) द्वारा राजा बलवंत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया।
विश्व योग दिवस के अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ. एएन सिंह ने कहा कि दुनिया में शांति की स्थापना के लिए योग एकमात्र विकल्प है। विश्व व मानवता के विकास के लिए योग बहुत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए योग एक महत्वपूर्ण कड़ी है क्योंकि अगर हम निरन्तर योग करते हैं तो स्वस्थ बनेंगे तथा योग करने से स्वास्थ्य के ऊपर किये गये खर्चों में कटौती होगी। योग भारत की महान परम्परा व विरासत का जीता-जागता उदाहरण है जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है तथा इस योग विद्या के प्रचार व प्रसार में दुनिया के अधिकतम देश सहयोग कर रहे हैं।
डाॅ. पायल गर्ग ने कहा कि योग से न केवल हमारा आंतरिक मन और शरीर के बीच में संतुलन स्थापित होता है बल्कि दुनिया के साथ मानवीय सम्बन्धों में भी सन्तुलन स्थापित हो रहा है। योग संयम, अनुषासन एवं दृढ़ता के मूल्यों पर जोर देता है और मनुष्य को सुखपूर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है। योग प्रषिक्षक डाॅ. मनीषा शर्मा ने कहा कि विश्व योग दिवस पूरी दुनिया में एक त्यौहार की तरह मनाया जाने लगा है। निरन्तर योग करने से शरी व आत्मा में पूर्ण रूप से सहअस्तित्व कायम होता है जिसके माध्यम से हम निरन्तर स्वास्थ्यपूर्ण व सुखपूर्वक जीवन जीने की कला को सीख सकते हैं। विश्व योग दिवस का मुख्य उद्देष्य योग की उपयोगिता के बारे में दुनिया भर के लोगों में जागरुकता फैलाना है।
इस अवसर पर योगाचार्य डाॅ. मनीषा शर्मा ने विश्व योग दिवस के लिए सरकार द्वारा बताये गये प्रोटोकाॅल के तहत विभिान आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया जिसमें संस्थान के लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. डीएस यादव ने किया तथा सफल आयोजन में डाॅ. गुंजन सिंह, अर्चना गंगवार, मनीष प्रसाद, अभय शंकर मुदगल, विकास यादव व कुलदीप कुमार ने सहयोग किया। डाॅ. प्रवीन सैंगर, प्रियंका अग्रवाल, सुबूर खान, अमित कोहली, मीतेन्द्र सिंह, मयंक गौतम, डाॅ. गोविंद नारायन, संदीप सिंह, ऐश्वर्या गौतम, सुप्रभा शर्मा, ज्ञानेन्द्र तौमर, मीताली चतुर्वेदी, हरीश चौहान, संजीव माहेश्वरी, मनीष सक्सैना, विनोद कुमार, सुशील चौहान, संग्राम सिंह, रागिनी शर्मा, धर्मवीर, अभिनव, शैलेंद्र, गौरव, विवेक पचैरी आदि उपस्थित रहे।