Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Young Agniveer ready to show emphasis in recruitment in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Young Agniveer ready to show emphasis in recruitment in Agra…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा में युवा अग्निवीर भर्ती में जोर दिखाने को तैयार. भर्ती प्रक्रिया शुरू. रात 12 बजे के बाद एंट्री. जानें पहले दिन कहां के युवाओं की होगी भर्ती…

आगरा में अग्निवीर भर्ती में युवा अपना जोर दिखाने के लिए तैयार हैं. सोमवार शाम से ही काफी संख्या में युवा हाइवे स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर पहुंच गए. रात 12 बजे के बाद इनकी एंट्री भर्ती स्थल पर होगी. भर्ती केंद्र के बाहर युवाओं के ठहरने और खाने के लिए आसपास के गांवों के लोगों ने पांडाल बना दिए हैं. सुबह सबसे पहले कासगंज और ललितपुर जनपद के युवाओं की यहां भर्ती होगी. बता दें कि आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कीठम पर स्थित आनंद इंजीनियंरिंग कॉलेज में होेने जा रही इस रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रतिबंध किए गए हैं. भर्ती रैली में 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

ये अभिलेख लेकर आएं
भर्ती मैदान में युवाओं को कक्षा 10 व 12वीं का प्रमाण पत्र, निवास, जाति, चरित्र, अविवाहित, एनसीसी, रिलेशन व खेलकूद प्रमाण पत्र लाना है. सिंगल बैंक खाता, आधार कार्ड, पैनप कार्ड व एफिडेविट और उनकी तीन फोटो कापी के साथ ही पासपोर्ट साइज के 20 फोटो साथ लाने हैं.

इधर पुलिस ने भर्ती स्थल के बाहर की व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है. असुविधा और दुर्घटना को देखते हुए मथुरा से आगरा आने वाली लेन को आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले कट से वाहनों को रोक दिया जाएगा जिन्हें दाहिनी लेन पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा. करीब दो से ढाई किलोमीटर तक इसी लेन से आने जाने वाले वाहन गुजरेंगे. आनंद इंजीनियरिंग के पहले कट से ढाई किलोमीटर आगरा आने पर बाद में ट्रैफिक को फिर से मथुरा से आने वाली लेन पर भेजा जाएगा. यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!