आगरालीक्स…आगरा की Gold’s gym में युवाओं ने किया रक्तदान. 32 यूनिट रक्त जुटाया, जरूरतमंदों के आएगा काम.
अगरा की खंदारी हनुमान क्रॉसिंग के पास स्थित Gold’s gym में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. श्रीराम चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से यह रक्तदान शिविर लगाया गया. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे लगे इस शिविर में युवाओं ने रक्तदान में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन कर्ता फिटनेस कोच आमिल खान ने बताया कि शिविर में 32 यूनिट रक्त् जुटाया गया है जोकि जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा. शिविर के आयोजन में Gold’s gym के संचाक मनोज यादव, रूबी शर्मा, मैनेजर दीपक चौहान भी उपस्थित रहे.
