आगरालीक्स …आगरा में मॉल रोड पर सड़क किनारे बैठी युवतियों को देख कार सवारों के फ्लाइंग किस करने पर जमकर मारपीट। कार सवारों को लात घूसों से पीटा, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: Youth inside Car give flying kiss to women sitting road side on Mall road Agra#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात 11 बजे मॉल रोड स्थित फूल सैयद चौराहे पर सड़क किनारे कुछ युवतियां बैठी हुईं थी उसी दौरान एक सफेद रंग की कार निकली, उसमें युवक बैठे हुए थे उन्होंने युवतियों को देख पहले फब्तियां कसी, विरोध करने पर युवकों ने युवतियों की तरफ
फ्लाइंग किस करने का इशारा कर दिया। जहां युवतियां बैठी थी उसके पास ही उनके परिजन भी थे उन्होंने यह घटना देख ली।
पीछा कर कार को रुकवाया, जमकर धुनाई
युवतियों के परिजनों ने पीछा कर कार को आगे रुकवा लिया, कार सवार युवकों को नीचे उतारा और जमकर लात घूसों से पिटाई की। इससे जाम लग गया, युवकों की हरकत सुनने के बाद राहगीरों ने भी उनकी पिटाई लगाई। पुलिस को सूचना दी गई, इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, रकाबगंज पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।