Monday , 21 April 2025
Home बिगलीक्स Agra News : Zonal Plan for New Agra Urban Center, 8.50 Lakh Job & 14.60 Lakh People residence#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Zonal Plan for New Agra Urban Center, 8.50 Lakh Job & 14.60 Lakh People residence#Agra

आगरालीक्स …Agra News : यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों ओर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित करने का जोनल प्लान तैयार। 8.50 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, 14.60 लाख लोगों के लिए आवास। ( Agra News : Zonal Plan for New Agra Urban Center, 8.50 Lakh Job & 14.60 Lakh People residence#Agra )


आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर ​बसाए जाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने जोनल प्लान तैयार कर लिया है। 58 गांवाों की 9500 हेक्टेयर जमीन पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसे चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाया जाएगा।
पहले चरण में औद्योगिक गतिविधि होंगी विकसित
न्यू आगरा अर्बन सेंटर में पहले चरण में 36 गांवों की जमीन को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा इसके लिए ताज ट्रैपेजियम जोन के तहत प्रदूषण रहित ईकाईयों को लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें आईटी सेक्टर सहित अन्य गैर प्रदूषणकारी उद्योग विकसित होंगे। उम्मीद है कि न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित होने से 8.50 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
14.60 लाख लोगों के आवास


न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 14.60 लाख लोगों के लिए आवास भी विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा ​बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए अलग अलग चरणों में काम होगा।
आगरा के ये 58 गांव होंगे शामिल
पोइया, उजरई, मलुपुर, खेड़िया खंदौली, नेकपुर, कुबेरपुर आंशिक, हसनपुर, नादउ, धौरउ, चौगान, गुढ़ा, अरेला, उंचा, अगरपुर, चिरहौली, चावली, आंवलखेड़ा, बांधनु, चौकड़ा, पैसई, खड़गपुर, परिहार, शेरखां, बमान, सेमरा, खांडा, राम नगर खंदौली, पैंत खेड़ा, खंदौली, सोरई, पर्बतपुर, हाजीपुर खेड़ा, धंगरौली मस्त, धंगरौली, गिजौली मस्त, मुंडी जहांगीरपुर, बहरामपुर, नरवलपुर, धरेरा, गढ़ी बच्ची, नगला निशंक, नगला मनी, गढ़ी प्रथ्वी, खैरानी, छलेसर आंशिक, गजौजी, सराय डे रूपा, मदनपुर, मदनपुर मस्त, उस्मानपुर, बैलोठ, नहर्रा, रुपधनु, नया बांस, बिहारीपुर, अगवारखास, नगला तुलसी, बुढ़िया का ताल

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th exam declare in April last#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा सहित प्रदेश भर के यूपी बोर्ड के...

बिगलीक्स

Agra News : Woman molested in Hotel, Two arrested#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के होटल में युवती से गैंग रेप...

बिगलीक्स

Agra News : Good result of IVF in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : नई तकनीकी से आईवीएफ के रिजल्ट अच्छे आने...

बिगलीक्स

Agra News : 11 sector in Atalpuram new Township, Plot @ 30 to 35 Thousand square meter#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 138 हेक्टेयर में वि​कसित हो रही अटलपुरम...

error: Content is protected !!