Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra Newsd: Police caught two more crooks involved in double murder case in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Newsd: Police caught two more crooks involved in double murder case in Agra…#agranews

174

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी और उसकी पत्नी की हत्या में शामिल दो और बदमाश पुलिस ने पकड़े. इनके पास से एक पेटी कारतूस, कैश और सिक्के बरामद

आगरा के पिनाहट में दो जुलाई को बुजुर्ग व्यापारी दंपत्ति की हत्या कर घर से लूटपाट करने की घटना का खुलासा पुलिस ने 8 जुलाई को कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को अरेस्ट कर लिया था जबकि एक बदमाश फरार चल रहा था. रविवार रात को पुलिस ने फरार बदमाश मंगल को भी अरेस्ट कर लिया और इसके साथ ही सोमवार सुबह राजा नाम के एक और बदमाश को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 24 हजार 500 रुपये, सिक्के और एक पेटी कारतूस बरामद किया है.
आरोपी मंगल दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में था.

दो जुलाई की घटना
पिनाहट के मोहल्ला मार में दो जुलाई की रात को तेल मिल मालिक सुरेशचंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता की हत्या को अंजाम दिया गया था. तीन जुलाई की सुबह लोगों के दोनों के शव घर में मिलने के बाद इस सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया था. पुलिस ने अंदर निरीक्षण किया तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी. तब से आशंका जताई जा रही थी कि बदमाशों लूटपाट के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था और इसके बाद वह घर में रखे कैश और गहने चोरी कर ले गए थे. इस मामले में मृतक के बेटे मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराया और 15 लाख रुपये और 15 लाख के जवेरात लूटना बताया था. पुलिस को सीसीटीवी में पांच बदमाश नजर आए थे. इससे पुलिस सुराग तलाश रही थी.

इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, क्रिमिनल इंटेलीजेंस, सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था. पुलिस इस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही थी. बीते गुरुवार रात को पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. जबकि इनका एक साथी मंगल फरार चल रहा था. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 97 हजार रुपये कैश और गहने बरामद किए हैं.

दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में था फरार मंगल
इस मामले में फरार चल रहे मंगल की तलाश में पुलिस लगी हुई थी. रविवार रात को पुलिस ने मंगल सिंह को अरेस्ट कर लिया. मंगल दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में था. पुलिस ने मंगल के पास से एक पेटी कारतूस, 24500 रुपये और एक ओर दो रुपये के 2871 सिक्के मिले हैं. वहीं पुलिए ने मुखबिरी करके लूट और हत्या की वारदात कराने के आरोपी राजा सलमानी निवासी मोहलला चांदी चौक, पिनाहट को भी सोमवार सुबह कसबे से अरेस्ट कर लिया. उसके पास से भी छह हजार रुपये मिले हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

8 जुलाई को पकड़े गए बदमाशों के नाम
गोलू उर्फ शिशुपाल परिहार निवासी नया बांस पिनाहट
विपिन उर्फ शाका निवासी नया बांस पिनाहट
महेंद्र परिहार निवासी मदनपुर
शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी बडपुरा, मंसुखपुरा

आज पकड़े गए बदमाशों के नाम
मंगल निवासी बडपुरा मंसुखपुरा
राजा सलमानी निवासी पिनाहट

दीपावली पर की थी रेकी
पुलिस के अनुसार गोलू और विपिन ने ​दीपावली पर व्यवसाई के घर की रेकी की थी लेकिन वह घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे. उन्हें यह मालूम था कि इस घर में बुजुर्ग दंपत्ति रहते हैं, इसलिए आसानी से घटना को अंजाम दिया जा सकता है. इसलिए दो जुलाई को गोलू और विपिन ने फोन करके महेंद्र को बुलाया और कहा कि उसे वारदात में शामिल कर लिया. महेंद्र ने मंगल सिंह को बुलाया और मंगल सिंह ने शेरा को बुला लिया.

गोलू, महेंद्र, मंगल और विपिन पैदल ही मोहल्ला मार में गए. सभी व्यवसायी के घर की दीवार से चढ़कर घर की छत पर पहुंचे. घर में घूमकर देखा लेकिन कोई कीमती चीज नहीं दिखी तो इनवर्टर और बैरी उठा कर सीढ़ियों के रास्ते से सभी नीचे आ गए और बैटरी इनवर्टर को नीचे छोड़कर मुख्य द्वार से बाहर निकले. बाहर से कुंडली लगाकर चले गए. शेरा कुछ दूरी पर खड़ा था. यह बात सभी शेराको बताई तो शेरा नहीं माना ओर वह अपने साथ चारों को लेकर फिर से व्यवसायी के घर पर पहुंच गया.

इस तरह दिया हत्या को अंजाम
पांच बदमाश मुख्य गेट से ही अंदर घुसे. अंदर घुसकर उन्होंने सो रहे सुरेशचंद्र गुप्ता का मुंह दबा दिया और सिर में वसूली से प्रहार किया. यही नहीं गले से तौलिया कस दी. इससे उनकी मौत हो गई. बाद में इन्होंने कृष्णा गुप्ता की भी गला घोंटकर हत्या कर दी. बदमाशों ने बताया​ कि व्यवसायी के घर से 1.51 लाख रुपये कैश, एक मंगलसूत्र का पेंडल, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान की वाली, एक चेन, चार सोने के सिक्के और कुछ चांदी के सिक्के मिले थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!