Agra News: Lively description of Lord’s childhood pastimes in Shri
Agra Nikay Chunav 2023 : 34 objection on reservation #agra
आगरालीक्स ….निकाय चुनाव के लिए आज मेयर, पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायत का आरक्षण जारी होगा, आगरा में आरक्षण को लेकर 34 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

आगरा में मेयर की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है, इसके साथ ही 100 वार्ड के पार्षद पद के लिए आरक्षण जारी किया गया था। नगर पालिका, नगर पंयायत के लिए भी आरक्षण जारी करते हुए छह अप्रैल तक आपत्तियंा मांगी गई थी।
34 आपत्तियां हुई दर्ज
एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम के वार्ड आरक्षण पर 29 और नगरपालिका एत्मादपुर के लिए चार और नगर पंचायत जगनेर के लिए एक आपत्ति आई है। इनका निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी की जाएगी।