Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Agra on flood alert: As the Yamuna hits its highest ever levels
agraleaks

Agra on flood alert: As the Yamuna hits its highest ever levels

ya
आगरालीक्स
 …..आगरा में यमुना लबालब है, और बाढ के निशान के करीब पहुंचने को हिलोरे मार रही हैं। इसी तरह हथिनीकुंड बैराज से पानी छोडा जाता रहा तो आगरा में बाढ आ सकती है। वैसे दिल्ली, मथुरा सहित आगरा में बाढ के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
यमुना नगर के हथिनीकुंड बैराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारि‍श होने से दि‍ल्‍ल्‍ी में बाढ के हालात उत्‍पन्‍न हो गये हैं तथा सि‍चाई वि‍भाग ने मथुरा में भी बाढ आने की संभावना जता दी है। अभी आगरा में सामान्‍य स्‍थि‍ति‍ है यहां अब भी नहीं लो फ्लड लेवि‍ल से भी काफी नीचे है।
पिछले डेढ़ सप्ताह से पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश होने पर ताजेवाला हथनीकुंड बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। कृषि विभाग के अनुसार यमुना में छोड़ा गया इस साल का सबसे ज्यादा पानी रिकार्ड किया गया है।

yamuna 6यमुना बचेगी तो हम बचेंगे
यमुना मैया की लहरें एत्माउददौला व्यू प्वाइंट पर हर रोज होने वाली आरती को छूने के लिए हिलोरे मारने लगी हैं। गुरुवार को यमुना महोत्सव के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। एक्टिविस्ट ब्रज खंडेलवाल के साथ शहर के लोगों ने यमुना मैया की भव्य आरती की, मंगल कामना की कि मैया तुम बचोगी तो ही हम बचेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!