Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Lt. Col. MS Dhoni Dancing on Agra Sky, Enjoy farewell party in Night
agraleaks

Lt. Col. MS Dhoni Dancing on Agra Sky, Enjoy farewell party in Night

annn
आगरालीक्स
 ………आगरा के आसमान पर लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह महेंद्र सिंह धौनी छाए हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को सुबह एएन 32 से दूसरी जंप लगाई, इसके बाद शाम को तीसरी जंप भी लगा ली। अब उन्हें शुक्रवार सुबह एक जंप लगानी है, जबकि फाइनल जंप रात को लगानी होगी। इसके बाद उनकी वर्दी पर पैराविंग्स का बैच लग जाएगा। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार वे 22 अगस्त को आगरा से जा सकते हैं। ऐसे में तीन जंप लगाने के बाद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी भी मस्ती के मूड में आ गए हैं। शुक्रवार रात को पैरा में उन्हें फेयरवेल पार्टी दी गई। धौनी ने जमकर मस्ती की, डांस किया और गेस्ट के साथ फोटो भी खिंचवाए।

हवा ने रोकी जंप
सुबह 6 बज कर 55 मिनट पर विमान से 1250 फीट की ऊंचाई से दूसरी छलांग लगाई थी। इसके बाद वो तीसरी छलांग के लिए वापस एयरफोर्स स्‍टेशन गए। विमान में बैठकर आसमान से छलांग लगाने के लिए खुद को तैयार करने लगे, लेकिन, इसी दौरान हवा की रफ्तार में तेज उतार-चढ़ाव आने लगा। इसकी वजह से पैराशूट से उतरते समय चार जवान घायल हो गए। इसके बाद धौनी की तीसरी छलांग को रद्द कर दिया गया। तीन चक्‍कर लगाकर विमान वापस एयरफोर्स स्‍टेशन पर लैंड कर गया।
इस तरह लगी तीसरी जंप
शाम करीब छह बजे जब धौनी जवानों के साथ बास्‍केटबॉल खेलने जा रहे थे, तभी एयरफोर्स के अध्‍ािकारियों ने उन्‍हें बताया कि यह वक्‍त पैरा जंपिंग के लिए उपयुक्‍त है। इसके बाद धोनी विमान एएन-32 पर सवार हो गए। उन्‍होंने कुछ देर बाद ही मलपुरा इलाके में स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। धोनी ने एयरक्राफ्ट एएन-32 में बैच के दो जवानों और एक अधिकारी के साथ सेल्‍फी भी ली। उन्‍होंने कहा कि अब वह बार-बार विमान से छलांग लगाना चाहते हैं। पैराजंपिंग की ट्रेनिंग करना उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्‍त है।
सुबह चौथी जंप
शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे चौथी छलांग लगाएंगे। कई दिनों से सुबह सात बजे के बाद हवा की रफ्तार तेज हो जाती है। वे रात को फाइनल जंप लगा सकते हैं।
शनिवार और रविवार की छुटटी
सेना में ऑरेनरी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी 22 अगस्‍त को वापस लौटना चाह रहे हैं। पैराजंपिंग स्‍कूल के नियम के अनुसार, कुल पांच जंप करना जरूरी है। शनिवार और रविवार को स्‍कूल में अवकाश रहता है। इसकी वजह से धोनी गुरुवार को दो छलांग लगाना चाह रहे थे, ताकि शुक्रवार को भी दो बार जंप लगाकर कोर्स पूरा करके वापस लौट सकें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!