आगरालीक्स…भारत बंद को लेकर आगरा में अलर्ट. चौराहों पर पुलिस. जबरन दुकानें बंद करने पर होगी कार्रवाई.
अलर्ट पर है पुलिस
किसानों का भारत बंद आज सुबह से चालू हो गया. सोमवार को केंद्र की एडवाइजरी जारी होने के बाद से ही प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बंद के चलते लोगों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. ऐसे में आगरा में पुलिस व प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर हैं. चौराहों पर पुलिसबल तैनात किया गया है. हर आने—जाने वाले पर नजर रखी जा रही है.
जबरन करने पर होगी कार्रवाई
इधर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसे भी आदेश मिलने की सूचना है कि अगर कोई भारत बंद के नाम पर जबरन किसी पर दबाव बनाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.
आगरा बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात
इधर किसान आंदोलन के भारत बंद को लेकर पुलिस पहले आगरा की सीमाओं पर भी अलर्ट है. अन्य राज्यों व शहरों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है. सेक्टर स्कीम लागू की गई है.