आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने कोठी में छापा मारकर छह बुकी अरेस्ट किए हैं, ये आनलाइन सटटा लगा रहे थे, इनके पास से दो लाख कैश और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने गुरुवार को अमित सिंघल की कोठी शिवा एंक्लेव, बल्केश्वर में छापा मारा। पुलिस ने आनलाइन सट्टा खेलते हुए छह लोगों को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस 2 लाख रुपये नकद , 5 मोबाइल और एक होंडा सिटी कार जब्त की है।
इन्हें किया अरेस्ट
1-अमित सिंघल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद नि0 म0न0 6 शिवा इन्क्लेव बल्केश्वर थाना न्यू आगरा जन0 आगरा, 2-दीपक अग्रवाल पुत्र अशोक अ्रग्रवाल नि0 23/32 जीवनी मण्डी थाना छत्ता आगरा, 3-अमित अग्रवाल उर्फ मोनू पुत्र अनिल अग्रवाल नि0 9 वैष्णो धाम अमर बिहार रोड दयालबाग थाना न्यू आगरा जन0 आगरा, 4-मो0 जहीर उर्फ अयूब पुत्र मौ0 हनीफ नि0 नगला देवजीत अब्बास नगर थाना एत्माद््दौला आगरा, 5-राधेश्याम पुत्र रामनरायन नगला देवजीत अब्बास नगर थाना एत्माद््दौला जन0 आगरा व 6-हिमान्शू गुप्ता पुत्र स्व0 कमलेश कुमार गुप्ता नि0 75 शान्ति नगर कमला नगर थाना न्यू आगरा जन0 आगरा