आगरालीक्स ..आगरा में दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई। हाईवे पर हादसे के बाद क्षत विक्षत शव पडा हुआ था, सांसद एसपी बघेल रुक गए, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एक्सीडेंट की सूचना दी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगरा में गुरुवार शाम को पहला एक्सीडेंट बरहन क्षेत्र में हुआ, यहां बस ने आटो को चपेट में ले लिया। हादसे में दिगम्बर सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी बिदाईच थाना सहपउ की मौत हो गई, हादसे में एक अन्य की मौत हुई है, एक ही हालत गंभीर है।
हाईवे पर एक की मौत
दूसरा हादसा यमुना पार में आगरा फीरोजाबाद हाईवे पर गोयल हॉस्पिटल के सामने हुआ। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद सडक पर पडे क्षत विक्षत शव को देखकर सांसद एसपी सिंह बघेल रुप गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया।