आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) आगरा में अधिवक्ता के व्यापारी पिता की हत्या दो बाइक पर सवार चार लोगों ने की थी. भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की थी हत्या..दो अरेस्ट
2 नवंबर को हुई थी हत्या
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के डिवीजन चौकी के अंतर्गत ज्ञासपुरा में 2 नवंबर को अधिवक्ता के पिता की दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या की थी. हथियारबंद लोगों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या को अंजाम दिया था. बताया जाता है कि बदमाशों के निशाने पर व्यावसायी का अधिवक्ता बेटा था. इस मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आगरा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं. शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. हत्या के इस मामले में 11 लोगों को व्यापारी के अधिवक्ता पुत्र ने नामजद करते हुए मुकदमा लिखाया था. दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद अभी भी 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कॉटेज बरामद किए हैं.
ये हैं पकड़े गए आरोपियों के नाम
तारकेश्वर मुद्गल, शिवांक मुद्गल
यह हुए थे नामजद
महान मुद्गल ने मुकदमे में शिवांक उर्फ शिवांशु मुद्गल, तारकेश्वर मुद्गल, प्रशांत पचौरी, सैय्यद शानू, राहुल पचौरी, विकास पचौरी, रेखा, मुकेश शर्मा, सुमित पालीवाल, अनिल और राजीव को नामजद हैं. पुलिस ने शिवांक और तारकेश्वर को अरेस्ट कर लिया है. बाकी की तलाश की जा रही है.