आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) भाईदूज पर दर्दनाक हादसा. बाइक सवार फैमिली को ट्रक ने मारी टक्कर. पत्नी और चार साल के बेटे की मौत…आगरा के इस क्षेत्र की रहने वाली है फैमिली….
आगरा रीजन के मथुरा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. हाइवे पर थाना रिफाइयरी क्षेत्र में बाइक सवार पति—पत्नी और उनके चार साल के बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है. जबकि बाइक सवार युवक घायल हुआ है. बाइक सवार ये फैमिली आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा की बताई गई है. बताया जाता है कि यहां रहने वाले ज्ञान सिंह अपनी पत्नी कविता(30) और बेटे शुभम(4) को लेकर भाईदूज पर अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था. हाइवे पर रिफाइनरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. ज्ञान सिंह की कुछ चोटें आई हैं जबकि पत्नी कविता और बेटा शुभम की मौत हो गई है.
खबर का अपडेट अभी जारी है.