आगरालीक्स.. आगरा में चादी लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, गिरोह का सरगना भाजपा नेता निकला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास ने अपने साथियों के साथ लूट की। पुलिस ने मुठभेड में बदमाश अरेस्ट कर जेल भेज दिए।
आगरा में 28 जुलाई को कोठी मीना बाजार में ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कारोबारी प्रशांत गुप्ता के कारोगरों से 14 5 किलो ग्राम चांदी लूट ली थी। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुठभेड में चांदी लूटने वाले गिरोह को अरेस्ट कर लिया है। गिरोह का सरगना समीर अब्बास उफ जौनी है। उसने 17 लोगों का गैंग बना रखा है।
डेढ साल पहले हटा दिया
इस मामले में रजनीकांत माहेश्वरी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा का मीडिया से कहना है कि कहना है कि समीन अब्बास को डेढ साल पहले पद से हटा दिया गया था, वह तभी से पार्टी में सक्रिय नहीं है।