आगरालीक्स आगरा के आगरा कॉलेज, आरबीएस, एमडी जैन में परीक्षा देने पहुंच रहे छात्रों की स्कूटी की डिग्गी से मोबाइल, एटीएम कार्ड चोरी करने वाला गिरोह पकडा.शातिरों ने एटीएम से निकाले 40 हजार रुपये।
आगरा में परीक्षा देने आ रहे छात्रों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल और पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है, ऐसे में छात्र अपनी स्कूटी में मोबाइल, पर्स रखकर जाते हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद लौटने पर डिग्गी में मोबाइल और पर्स नहीं मिल रहे थे। डिग्गी का ताला तोडकर चोरी की जा रही थी।
एटीएम से निकाला कैश
ऐसे में तेजवीर सिंह, प्रशांत, रजनी ने पुलिस में शिकायत की थी कि वे एमडी जैन, आगरा कॉलेज, आरबीएस में परीक्षा देने गए थे, उनकी स्कूटी की डिग्गी से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में एटीएम कार्ड और कैश था, उस एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में साइबर सेल ने स्कूटी की डिग्गी का ताला तोडकर मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी करने वाले शातिर सराय ख्याजा शाहगंज निवासी आशीष कुशवाह और रामकुमार को अरेस्ट किया है।