आगरालीक्स.. आगरा के एसएन के जूनियर डॉक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित, 28 नए केस अलग अलग क्षेत्रों से आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में रविवार को कोरोना संक्रमित 54 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी रीनल प्रॉब्लम से पीडित मरीज की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 103 मरीजों की मौत हो चुकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 28 नए केस आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2318 हो गई है। 1892 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 323 मरीज भर्ती हैं इनका इलाज चल रहा है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के मरीज
54 साल के नेहरू नगर, शाहगंज के एक ही परिवार के 64 और 54 साल के मरीज, 63 साल के बल्केश्वर, 32 साल के ताजनगरी, 78 साल के मरीज, 38 साल के ब्रज धाम फेज टू, 28 साल ताजगंज, सीएचसी जगनेर में भर्ती 80 साल की महिला, 65 साल के मरीज, 22 साल की धनौली बिचपुरी, 42 साल के बिचपुरी, 50 साल की एत्माउददौला, 29 साल की देवरी रोड बुंदूकटरा, 34 साल के लोहामंडी, 34 साल की शिवाजी नगर शाहगंज, 26 साल के सदरवन बिचपुरी, 24 साल के एत्मादपुर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।