Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा UP Election 2022: SP members will make digital platform their weapon in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

UP Election 2022: SP members will make digital platform their weapon in Agra…#agranews

238

आगरालीक्स…(12 January 2022 Agra News) आगरा में डिजिटल प्लेटफार्म को अपना हथियार बनाएंगे सपा कार्यकर्ता. सोशल मीडिया पर बताएंगे अखिलेश यादव के सीएम रहते किए गए विकास कार्य…

कार्यकर्ताओं के साथ की वर्चुअल मीटिंग
बुधवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कैंप कार्यालय अपने निवास पर आने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए कार्यकर्ता, महानगर के मुख्य पदाधिकारी, अपने बूथ प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष एवम वार्ड अध्यक्षों के साथ ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग की. महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि सभी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीन के साथ-साथ तो काम कर ही रहे हैं, पर अब वक्त है आज के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का. पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी सोशल साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, जो भी यूज़ करता हो, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उनके द्वारा के किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता तक पहुंचाएं.

एकतरफा हुई लड़ाई:वाजिद निसार
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि यह लड़ाई अब एकतरफा हो गई है. उत्तर प्रदेश के अंदर जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने जा रही हैं. भाजपा सरकार ने जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया. अभी वह हिंदू मुस्लिम के मुद्दों में भटका कर यह चुनाव जीतना चाहती है. विकास के नाम पर जनता को धोखे में रखा है. समाजवादी पार्टी सरकार बनते ही महंगाई की मार को कम करने के लिए 300 यूनिट बिजली जनता को माफ की जाएगी.

मीटिंग में यह रहे मौजूद
महासचिव पवन दोनेरिया, महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष बबलू शरीफ, भोजपुरी शर्मा निर्वेश शर्मा, अरुण तेहरिया, जितेंद्र वाल्मीक, रोहित शिवहरे, सतीश चाहर, विजेंद्र प्रजापति एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!