आगरालीक्स.. आगरा में तीन साल का बच्चा गुम हो गया, परिजनों का रो रोक बुरा हाल, पुलिस की कई टीमें लगाई गई और बच्चा मिल गया।
आगरा के शमसाबाद में तीन साल का अर्न जैन खेलते खेलते गायब हो गया। इससे परिजन परेशान हो गए। पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने 30 मिनट में अर्न जैन को खोज लिया। बेटा मिलने पर परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सिकंदरा पुलिस को मिली तीन साल की बच्ची
वहीं, सिकंदरा पुलिस को शुक्रवार को एक तीन साल की बच्ची मिली। पुलिस ने बच्ची से उसके घर का पता पूछा, वह ठीक से पता नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने प्रयास किए और उसके परिजनों तक पहुंच गए। बेटी मिलने से परिजनों के चेहरे खिल उठे।