आगरालीक्स.. आगरा के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा हिमांशु यादव ने आंत की एंजियोप्लास्टी की, अभी तक आपने हार्ट की एंजियोप्लास्टी सुनी होगी, इसे भी जानें।
आगरा में 30 साल के एक मरीज को पेट में दर्द था और लैटरीन से खून आने की समस्या थी। उन्होंने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा हिमांशु यादव से परामर्श लिया। जांच में पता चला कि आंत को सप्लाई करने वाली खून की नस यानी धमनियो में ब्लॉकेज है। इससे आंत का एक हिस्सा खराब होने लगा था और शरीर में सेप्टिक फैलने लगा था। डॉ विनीत वर्मा ने आंतों का आपरेशन कर खराब हिस्से को हटा दिया। इसके साथ ही ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु यादव ने आंतों की एंजियोप्लास्टी की। इसमें खून की धमनियों की ब्लॉकेज को खोला गया।

दावा आगरा का पहला केस, ह्रदय की तरह होती है एंजियोप्लास्टी
दावा किया जा रहा है कि आंत की एंजियोप्लास्टी का यह पहला केस है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा हिमांशु यादव ने बताया कि ह्रदय की धमनियों में रुकावट होने पर एंजियोप्लास्टी की जाती है, स्टेंट डालकर ब्लॉकेज खोली जाती है। इस तरह से आंत सहित अन्य अंग को खून की सप्लाई करने वाली ब्लॉकेज में रुकावट है तो उसे एंजियोप्लास्टी से खोल सकते हैं।