Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Police issue advisory after Fake Ed raid in Jewellers house in Mathura, Video#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Police issue advisory after Fake Ed raid in Jewellers house in Mathura, Video#Agra

199

आगरालीक्स…..Agra News : आगरा पुलिस ने मथुरा में ज्वैलर के घर फर्जी ईडी अधिकारी बनकर छापा मारने की घटना के बाद एडवाइजरी जारी की है। व्यापारी जरूर पढ़ लें, ईडी, सीबीआई सहित अन्य के छापे पर पुलिस को फोन करें।
मथुरा में शुक्रवार को ज्वैलरी अश्वनी अग्रवाल के घर फर्जी ईडी अधिकारी बनकर दो महिलाओं सहित पांच लोग पहुंचते थे, सजगता से वे बच गए। इसके बाद आगरा पुलिस ने व्यापारियों, सराफा कारोबारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ( Agra Police issue advisory after Fake Ed raid in Jewellers house in Mathura, Video)


ये है पूरा मामला
शुक्रवार 30 अगस्त 2024 की सुबह 6.30 बजे की है. मसानी रोड स्थित राधा आर्चिड कालोनी मेें सराफा कारोबारी अश्वनी अग्रवाल रहते हैं. सुबह इनके घर एक कार से दो महिलाओं सहित पांच लोग पहुंचे. इनमें एक व्यक्ति ने दरोगा की वर्दी पहनी थी. अश्वनी अग्रवाल ने पूछा तो दरोगा ने खुद को गोविंदपुरम थाने से आने की बात कही और जबकि बाकी ने कहा कि वह दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय से आए हैं. उन्होंने सर्च वारंट दिखाया. दरोगा ने मथुरा के गोविंदनगर थाना के अलावा गोविंदपुरम बताया. इस पर अश्वनी को कुछ शक हो गया.


शक होने पर मचाया हल्ला
सराफा कारेाबारी को शक हुआ तो वह पड़ोस के रने वाले मेयर विनोद अग्रवाल के घर हपुंचे. इसके बाद शोर मचा दिया कि उनके घर बदमाश आ गए हैं. इस पर मेयर सहित कई कॉलोनी के लोग वहां जुटने लगे. यह देखकर पांचों लोग कार में सवार होकर वहां से भाग निकले. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी में एक व्यक्ति की फुटेज आ गई है. सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस तलाश कर रही है.


ये एडवाइजरी जारी की

●आपके घर, ऑफिस, फैक्ट्री आदि पर कोई भी टीम छापेमारी या जांच के लिए आती है, तो पहले संबंधित थाने से इस बात की पुष्टि करें।
● किसी भी संदिग्ध टीम या व्यक्ति द्वारा छापेमारी के नाम पर आपके घर आने पर उनके दस्तावेज और पहचान की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
● कोई भी कारोबारी अपने घर, ऑफिस, फैक्ट्री आदि से अधिक कैश/ज्वैलरी लेकर जाते हैं तो सुरक्षा के लिए संबंधित थाने को बताएं।


● छापा मारने आई टीम की पुष्टि अपने इलाके के थाने से करें। कोई सर्च वारंट दिखाए तो उस पर तब तक भरोसा नहीं करें जब तक इलाका पुलिस नहीं आ जाए।
● अपने घर, ऑफिस, फैक्ट्री आदि में काम करने वाले कर्मचारियों और अपने परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षा नियमों और प्रक्रियाओं के संबंध में समय-समय पर जागरूक करें।
● घर, ऑफिस, फैक्ट्री आदि में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवायें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!