Monday , 26 October 2026
Home आगरा 15th September of registration Vidyarthi Vigyan Manthan Exam#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

15th September of registration Vidyarthi Vigyan Manthan Exam#Agra

332

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में ओपन बुक सिस्टम के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान मंथन की ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। जानें। ( 15th September of ragistraion Vidyarthi Vigyan Manthan Exam)


विज्ञान भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष प्रो. मनोज रावत एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन, वीवीएम की प्रांत समन्वयक डॉ. संध्या अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। विज्ञान भारती एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता के पंजीयन प्रारम्भ हो चुके हैं, अंतिम तिथि 15 सितम्बर है।


उक्त जानकारी देते हुए प्रथम चरण में जिला स्तर की परीक्षा 23 अक्टूबर 2024 और 27 अक्टूबर 2024 है एवं परीक्षा का तरीका ऑनलाइन है। विद्यार्थी कुल 90 मिनट की परीक्षा में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के मध्य कभी भी लॉग इन कर सकते हैं। छात्र केवल एक बार ही लॉग इन कर सकेंगे। इसके परिणाम की घोषणा 15 नवंबर, 2024 को होगी।
द्वितीय चरण की प्रांत स्तरीय परीक्षा 08, 15 और 22 दिसंबर, 2024 में से किसी एक दिन होगी एवं अंतिम चरण की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 17 और 18 मई, 2025 को प्रस्तावित है।


प्रांत स्तरीय शिविर में प्रत्येक राज्य के प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 20 रैंकर्स को एक या दो दिवसीय प्रांत स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा। शिविर प्रांत के किसी भी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिविर में प्रत्येक कक्षा से शीर्ष दो छात्रों यानी प्रत्येक प्रांत से कुल 12 छात्रों को दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में आमंत्रित किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी वीवीएम की वेबसाइट www.vvm.org.in पर कर सकते हैं।


राष्ट्रीय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ देश के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों से मिलने एवं वैज्ञानिक संस्थानों में भ्रमण करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने ब्रज प्रांत के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यगणों से अपील की है कि अधिक से अधिक पंजीयन कराकर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें।
इस संदर्भ में आज जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के एक पत्रक का विमोचन किया गया, जिसमें प्रो. मनोज रावत, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. राहुल राज, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. यशस्विता चौहान, रितु सिसोदिया, पल्लवी पाराशर आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!