आगरालीक्स ..आगरा के एडीए हाइटस कॉलोनी में पुलिस का छापा, जुआ खेलते हुए 21 हाई प्रोफाइल जुआरियों को पकडा, सात लाख जब्त। पुलिस ने जुआरियों से 738285 रुपये बरामद, चार लग्जरी कार, 3 एक्टिवा, 24 मोबाइल और एक बुलेट बरामद की हैं।
एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में सोमवार शाम को पुलिस ने एडीए हाइट में छापा मारा।
इन्हें किया अरेस्ट
राजपुर चुंगी का जितेंद्र कुमार चौहान, सदर का आनंद, जगदीशपुरा का रूप किशोर, मारुति स्टेट जगदीशपुरा का सूर्य कुमार उर्फ इंद्रजीत, नाई की मंडी का मुकेश, लोहामंडी का मुकेश, सदर नौलक्खा का ललित मोहन, फतेहाबाद रोड प्यारेलाल की धर्मशाला का रहने वाला प्रदीप चौहान, आवास विकास कॉलोनी थाना जगदीशपुरा का अनिल कुमार, राजेश्वर मंदिर थाना सदर का मुकेश, फुब्बारा कोतवाली का अय्यूब, न्यू आगरा राधा नगर बल्केश्वर का ताराचंद, सदर शहीद नगर का अमित, थाना सिकंदरा सेक्टर 11 का गोल्डी, थाना ताजगंज पुरानी मंडी का मनीष कुमार, थाना नाई की मंडी का सौरव शिवहरे, आजाद गली फतेहाबाद रोड थाना ताजगंज का राजेंद्र सिंह, राजपुर चुंगी सदर का अजय कुमार शर्मा, नेहरू एनक्लेव थाना सदर का दिलीप कुमार, 15वीं वाहिनी बटालियन पीएसी थाना ताजगंज का जितेंद्र कुमार और 15वीं बटालियन पीएसी थाना ताजगंज का रहने वाला दीपक कुमार शामिल है।

