आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, पुलिस ने दिल्ली और मणिपुर सहित तीन युवतियों और दो युवकों को अरेस्ट किया है।
आगरा में शुक्रवार को पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र के स्पा सेंटर में छापा मारा, यहां से तीन युवतियों और दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है। स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियां दिल्ली, मणिपुर और शहीद नगर की रहने वाली बताई जा रही हैं, वहीं युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर की कार्रवाई
ताजगंज की आवासीय कॉलोनी में एक घर में स्पा सेंटर चल रहा था, स्पा सेंटर में युवक और युवतियां आते थे, स्थानीय लोगों ने पुलिस को स्पा सेंटर में गलत काम होने की शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की, पुलिस युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है।