आगरालीक्स.. आगरा में एडवोकेट पर हमला, बाइक सवारों ने ताबडतोड गोली चलाई, ठेल के पीछे छिपकर बचाई जान, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के चाणक्य पुरी निवासी एडवोकेट राम सारस्वत शुक्रवार शाम को सदर तहसील से अपने घर जा रहे थे, शाहगंज में बाइक सवार हमलावरों ने एडवोकेट राम सारस्वत को घेर लिया, बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, एडवोकेट राम सारस्वत के ठेल के पीछे छिप गए, हमलावरों ने एक के बाद एक चार गोली चलाई।
बिना नंबर की बाइक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
एडवोकेट राम सारस्वत पर हमला करने वाले अपाचे बाइक सवार चार गोली चलाने के बाद फरार हो गए, बाइक पर नंबर नहीं थे, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।