आगरालीक्स…दीपावली पर पुलिसकर्मियों को बांटी मिठाई. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का मीठा हुआ मुंह तो वो भी बोले—हैप्पी दिवाली
आगरा के रहने वाले दैविक अग्रवाल ने दीपावली पर अनोखा और सबसे अच्छा प्रयास किया है. दीपावली खुशियों का त्योहार है. हर कोई अपने परिवार के साथ खुशियों को साझा कर रहा है लेकिन इनमें से पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो कि ऐसे समय में भी अपने परिवार से दूर ड्यूटी कर रहे हैं. ऐसे में आगरा के रहने वाले दैविक अग्रवाल ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटी. दैविक ने गुरु का ताल, एमजी रोड, मदिया कटरा व संजय प्लेस में जाकर वहां ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को मिठाई बांटी. पुलिसकर्मी भी इससे काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने भी बोला—हैप्पी दिवाली.
