आगरालीक्स….(Agra News 30th July) आगरा का 30 जुलाई का प्रेस रिव्यू, केंद्र सरकार के विभागों में 8. 72 लाख पद रिक्त, आगरा सहित यूपी में नहीं बढेगी बिजली की दरें.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
मेडिकल कोर्स में ओबीसी और गरीबों को कोटा, इंजीनियरिंग की पढाई अब पांच भाषाओं में। केंद्र का बडा फैसला। इसी सत्र से ही लागू होगा नियम। ओबीसी को 27 और गरीबों को 10 फीसद आरक्षण। पीएम बोले नए भारत का निर्माण, नई शिक्षा नीति के एक साल पर बडे ऐलान। यूपी में इस साल नहीं बढेंगी बिजली की दरें। राहत, एमएसएमई क्षेत्र में कार्यशील पूंजी की सुविधा। नेपाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव तो भी भारत में प्रवेश नहीं। केंद्र सरकार के विभागों में 8. 72 लाख पद रिक्त,यूपी में एनआईए करेगी अलकायदा आतंकियों की जांच। सीबीएसई का कल आ सकता है नतीजा।

झारखंड के जज की हत्या में दो अरेस्ट, एसआईटी गठित। भावुक हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसदों को चेतावनी, मर्यादा तोडी तो कार्रवाई। टोक्यो ओलंपिक, छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम का सपना टूटा।

अमर उजाला
रामबाग स्मारक में घुसा नाले का गंदा पानी, टेढी बगिया में ध्वस्त हुआ नाला
सडकों से उतरा बारिश का पानी तो उभर आए गडढे, हुई कीचड
सातवें दिन सुबह के पानी के लिए तरसे, शाम को मिला
इनर रिंग रोड के पास से ढाबे और खोखे हटाएगा एडीए

दैनिक जागरण
सपा सरकार में छात्रों के लिए आए 42 लैपटॉप हॉलमैन इंस्टीटयूट से चोरी।
मां और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी अंशुल पर 25 हजार रुपये का इनाम
नकल में पकडे गए विवि के तीन परीक्षा केंद्र होंगे डिबार
आनलाइन शिक्षण कार्य की जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन

हिंदुस्तान
डीवीवीएनएल में लोकायुक्त की टीम ने खंगाले रिकॉर्ड
विवि की परीक्षा में कंट्रोल रूम से नहीं जुडे 232 केंद्र
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का एटा, मैनपुरी समेत पांच जिलों का नया सबसर्किल बना
702 तालाबों में एकत्रित होगा बारिश का 98 28 करोड लीटर पानी

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/