आगरालीक्स..(Agra News 30th July). आगरा के सिटी डेवलेपमेंट प्लान के लिए सिंगापुर की कंपनी सहित तीन कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया, इसमें से एक कंपनी का चयन किया जाएगा।
आगरा के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है, शहर के विकास के लिए यह विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत सिटी डेवलेपमेंट प्लान के लिए एडीए, कार्यालय जयपुर हाउस में कंसलटेंट की नियुक्ति के लिए तीन कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया।
सिंगापुर बेस्ड कंपनी सहित तीन कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन
एडीए कार्यालय में सिंगापुर बेस्ड कंपनी मैनहर्ट के साथ ही टेक्सबिल और आरपीएल कंपनी ने प्रजेंटेशन दिया। इन कंपनियों की टेक्निकल बिड के बाद वित्तीय बिड पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद सिटी डेवलेपमेंट प्लान के लिए कंसलटेंट कंपनी का चयन किया जाएगा। यह कंपनी आगरा का सिटी डेवलेपमेंट प्लान तैयार करेगी।