आगरालीक्स…आगरा में अट्ठाहास करते निकला दशानन, महाबलशाली रावण का रथ तारों में ऐसा उलझा कि आगे नहीं बढ़ सका..देखें रामलीला में रावण दुहाई का वीडियो…
आगरा में चल रही रामलीला महोत्सव में आज रावण की दुहाई निकाली गई. रावतपाड़ा से शुरू हुई रावण की दुहाई शहर के कई मार्गों से होती हुई रात को रावतपाड़ा पर ही आकर समाप्त हुई. रावण का अट्ठाहास पूरे रास्ते में गूंजता रहा. रावण को देखने के लिए लोग भी काफी संख्या में दिखाई दिए. लेकिन महाबलशाली रावण के लिए परेशानी तब बन गई जब उसका रथ तारों मेंं फंस गया. तारों में मतलब बिजली के नहीं बल्कि इंटरनेट के तारों में. काफी देर तक तारों को निकाला गया जिसके बाद रावण की शोभायात्रा आगे के लिए रवाना हुई.
इन मार्गों से निकाली गई रावण दुहाई
रावण दुहाई रात को रावतपाड़ा से शुरू हुई. यहां से वह दरेसी, पीपल मंडी, काला महल, बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार, फुव्वारा, किनारी बाजार होते हुए वापस रावतपाड़ा पर आकर समाप्त हुई.