Agra Earthquake relief potato sold in Gorakhpur Mandi
आगरालीक्स, नेपाल में भूकंप की तबाही के बाद मदद के लिए आगरा के लोग आगे आए हैं। आगरा से चार ट्रक आलू नेपाल भूकंप पीडिंतों के लिए भेजे गए। भारत से राहत सामग्री नेपाल भेजने के लिए गौरखपुर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शनिवार को आगरा के साथ ही अलीगढ सहित अन्य जिलों से आलू के ट्रक गौरखपुर कंटोल रूम में पहुंचे, यहां से इन्हें नेपाल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शातिरों ने नेपाल भूकंप पीडितों के लिए आगरा से भेजे गए आलू की बोली लगा दी, आधा ट्रक आलू गौरखपुर मंडी में बेच दिया। इसकी भनक लगने पर लोगों हंगामा किया। इसके बाद ट्रकचालक को पकड लिया गया, बिक्री के लिए आलू वापस ले लिए गए हैं। इस मामले की जानकारी आगरा के अधिकारियों को भी दी गई है।