Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Rural Assembly Seat: These candidates are fighting election…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Rural Assembly Seat: These candidates are fighting election…#agranews

129

आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा ग्रामीण सीट पर पहले बसपा जीती और फिर भाजपा…इस बार ​कौन है दमदार प्रत्याशी. इनके बीच है मुकाबला…आप भी दें अपनी राय

आगरा की ग्रामीण सीट पर इस बार तीसरा विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. इस सीट पर वर्ष 2012 में बसपा ने जीत हासिल की थी तो वहीं 2017 में भाजपा ने इस सीट को अपने नाम किया. इस बार भी सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. भाजपा ने अपने वर्तमान विधायक हेमलता दिवाकर को हटाकर यहां से उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबीरानी मौर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस से उपेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. सपा रालोद गठबंधन से रालोद के महेश कुमार भी इस सीट पर अपनी जीत के दावे कर रहे हैं तो वहीं इस सीट से पहली बार विजेता रही बहुजन समाज पार्टी ने इस बार किरण प्रभा केसरी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

भाजपा ने बसपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की
आगरा (ग्रामीण) विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा की हेमलता दिवाकर विधायक हैं। वह बसपा के कालीचरण सुमन को हराकर विजयी रहीं। करीब चार लाख मतदाताओँ वाली इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमलता को 1,29,887 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के कालीचरन सुमन को 64,591 वोट मिले थे। वह 65296 मतों से चुनाव हारे। मतदाताओँ ने उत्साह से मतदान किया और मतदान का प्रतिशत 63.68 रहा।

रालोद व कांग्रेस प्रत्याशियों ने काटे थे वोट
आगरा (ग्रामीण) विधानसभा सीट से भाजपा-बसपा के बाद कांग्रेस के उपेंद्र सिंह 31,312 वोट लेकर तीसरे औऱ रालोद से नारायण सिंह सुमन 17,446 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे। इन दो प्रत्याशियों के अच्छी खासी तादात में वोट लेने से आगामी चुनाव में किसी भी दल के लिए जीत आसान होने वाली नहीं है।

निर्दलीय प्रत्याशियों को कोई भाव नहीं
इस सीट पर कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें तीन निर्दलीय प्रत्याशी तीन अंकों में वोट प्राप्त कर सके। इसमें सबसे कम वोट भूपलाल के रहे, वह मात्र 488 मत प्राप्त कर सके।

बसपा प्रत्याशी को सपा ने दी थी टक्कर
वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा के कालीचरण सुमन विजयी रहे थे, उन्होंने सपा की हेमलता दिवाकर को हराया था। इस चुनाव में बसपा के कालीचरण सुमन को 69,969 और सपा की हेमलता दिवाकर को 51,215 वोट मिले थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!