आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा में ठंड का अलर्ट है. 25 जनवरी से 30 जनवरी तक गलनभरी ठंड कर सकती है परेशान. जानिए क्या है तापमान…
आगरा में मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में गलनभरी सर्दी के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से 25, 26, 27, 28, 29 व 30 जनवरी को अधिक ठंड होने का अनुमान जताया गया है.इस दौरान न्यूनतम तामपान 3℃ तक पहुँचने की संभावना है. आगरा में अति शीत लहर (सिवीयर कोल्ड डे) की कंडीशन बनी रह सकती है.

आगरा में बारिश से बढ़ा तापमान
आगरा में शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है लेकिन तेज हवाएं चलने के कारण लोगों को ठंड का भी खूब अहसास हुआ. दिन में कुछ समय के लिए धूप भी खिली लेकिन तेज हवाओं के कारण उसका प्रभाव कम ही देखा जा रहा था.
प्रदेश के इन जिलों में भीषण ठंड का अनुमान
लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़ आदि जिले आ सकते है भीषण ठंड की चपेट में.