आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) जरा सी बारिश से इस इलाके का हाल फोटोज में देखिए. यहां हाल ही में गंगाजल लाइन के लिए खुदाई हुई है…आज यहां से निकलना तक मुश्किल.
आगरा में शनिवार रात को हुई बारिश ने ठंड बढ़ाने का काम भले ही किया हो लेकिन बारिश ने शहर के कई इलाकों का हाल बेहाल कर दिया है. खासकर उन कॉलोनियों और इलाकों का हाल सबसे ज्यादा खराब है जहां इस समय किसी न किसी काम के लिए खोदाई की जा रही है. मारुति एस्टेट स्थित अलबतिया शांति वाटिका के पास भी हाल ही में गंगाजल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई है. ऐसे में यहां की सड़क पहले से ही खराब थी लेकिन शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई हल्की बारिश से ही इस सड़क की बुरी हालत हो गई है. रोड की हालत इतनी खराब है कि यहां से कोई निकल ही नहीं पा रहा है. जो भी अपना वाहन लेकर यहां से निकलना चाह रहा है तो वह या तो गिर रहा है या गिरने से बच रहा है. पानी की सप्लाई करने वाला एक चारपहिया वाहन तो यहां गड्ढे में बुरी तरह से फंस गया. देखें फोटोज



