Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Smart City Ltd. GM Anurag Rathore suspend for slow progress of work
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Smart City Ltd. GM Anurag Rathore suspend for slow progress of work

275

आगरा स्मार्ट सिटी ​लिमिटेड के जीएम सस्पेंड
आगरालीक्स.. आगरा में स्मार्ट सिटी से होने जा रहे एक हजार करोड के काम को लेकर बडी कार्रवाई, यह कार्य करने वाली संस्था स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जीएम को निलंबित कर दिया है। साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत ​शहर में विकास कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश के चुनिंदा शहरों की तरह आगरा को स्मार्ट सिटी की तरह से वि​कसित किया जाना है। इसके लिए एक हजार करोड रुपये के विकास कार्य होने हैं। आगरा में विकास कार्य के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड को काम सौंपा गया था। कंपनी द्वारा आगरा स्मार्ट सिटी का लोगो जारी किया गया, इसके बाद से विकास कार्यों की गति धीमी चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे लेकर हुई सख्ती के बाद कंपनी के चेयरमैन कमिश्नर के राम मोहन राव ने धीमी कार्य को लेकर पूछताछ की, संतोषजनक जवाब न देने पर स्मार्ट सिटी​ लिमिटेड के जीएम अनुराग राठौर को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का मीडिया से कहना है कि स्मार्ट सिटी के कार्य धीमी गति से करने पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जीएम अनुराग राठौर को निलंबित कर दिया है। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
24 जनवरी को स्मार्ट सिटी का लोगो हुआ लांच
24 जनवरी 2018 को आगरा में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की नई वेबसाइट और लोगो लांच किया गया। मेयर नवीन जैन ने कहा कि इससे आगरा शहर को एक नई पहचान मिलेगी। आने वाले समय में शहर स्मार्ट सिटी के रूप से जाना जाएगा। इसके लिए यहां के लोगो में बृज की संस्कृति की झलक पूरी दुनिया देख सकेगी।
यह वेबसाइट स्मार्ट सिटी के लिए कंसलटेंट कंपनी ने इसे तैयार किया है। लोगो में ताजमहल की शेप और मोर पंख भी लगाया गया है। वहीं वेबसाइट पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सभी जानकारियां समाहित होंगी। स्मार्ट सिटी के विकास कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी इसमें समाहित होगी। वेबसाइट पर कोई भी इसकी जानकारी ले सकेगा। इससे पारदर्शिता भी रहेगी और जनता और अफसरों के बीच दूरियां भी कम होंगी।
ताजनगरी में साइकिल शेयरिंग सिस्टम शुरू
साइकिल शेयरिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया। सांसद कठेरिया, मेयर नवीन जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने साइकिल पर बैठकर इसका शुभारंभ किया। अधिकृत कंपनी जूमकार प्रा.लि. यह सेवाएं देगी। ताजमहल के आसपास आठ स्टेशनों पर साइकिल मिलेगी। ऑनलाइन पेमेंट कर इसकी सुविधा ली जा सकेगी। आधा घंटे का 10 रुपया है।
14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया
स्मार्ट सिटी में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र के लिए 18 प्रोजेक्ट और पैन सिटी के लिए पांच प्रोजेक्ट चिन्हित किए गए हैं।
13 प्रोजेक्ट्स की 393 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
अब तक 216 करोड़ रुपये का बजट मिला है जिसमें 5.74 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
तीन प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू हो चुका है।
एमजी रोड और फतेहाबाद रोड को वाई-फाई जोन से लैस किया जाएगा।
ई-टॉयलेट्स, 77 लाख रुपये
माइक्रो स्केल डेवलपमेंट सेंटर, 1.70 करोड़ रुपये

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

error: Content is protected !!