Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra to Hyderabad Flight from 28th September, Two hour journey#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Hyderabad Flight from 28th September, Two hour journey#Agra

202

आगरालीक्स ..(Agra Latest News ) .आगरा से अब हैदराबाद के लिए फ्लाइट, समय, फेयर सहित शिडयूल जानें, आगरा से जम्मू, गोवा, सूरत सहित कई शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग। ( Agra to Hyderabad Flight from 28th September, Two hour journey)


आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की आगरा से बेंगलूरू, मुंबई और लखनऊ के लिए फ्लाइट है। फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है।
28 सितंबर से आगरा से हैदराबाद के बीच फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा आगरा से हैदराबाद के बीच 28 सितंबर से फ्लाइट शुरू की जा रही है। आगरा से हैदराबाद के बीच इंडिगो द्वारा एयरबस 320 चलाई जाएगी। इसकी क्षमता 186 यात्रियों की होगी। हैदराबाद से आगरा के लिए फ्लाइट शाम 4.05 बजे आएगी, 40 मिनट खेरिया एयरपोर्ट पर विमान ठहरेगा, इसके बाद 4.45 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट रवाना होगी।


गोवा और जम्मू के लिए भी फ्लाइट की मांग
आगरा से गोवा, जम्मू, कोलाकाता सहित कई अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है। आगरा से बड़ी संख्या में लोग इन शहरों में जाते हैं साथ ही वहां से भी लोग आगरा आते हैं।


दो घंटे की यात्रा 4500 से 5000 किराया और दिन
आगरा से हैदराबाद की हवाई यात्रा दो घंटे की होगी, खेरिया एयरपोर्ट से शाम 4.45 बजे फ्लाइट हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी और हैदराबाद में 6.45 बजे यात्री पहुंच जाएंगे। आगरा से हैदराबाद का किराया 4500 से 5000 रुपये तक है। फ्लाइट सप्ताह में दिन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!